लखनऊ में चुनावी जनसभा करने पहुंच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने करीब आधे घंटे के भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र नही किया।

Spread the love

लखनऊ में चुनावी जनसभा करने पहुंच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने करीब आधे घंटे के भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र नही किया। उन्होंने देश के विकास में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

राजनाथ सिंह ने पूरे भाषण के दौरान देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने जो प्रयास किये उसकी पूरी दुनिया मे सराहना हुई। भारत ने सबसे पहले न सिर्फ खुद के लिए वैक्सीन तैयार की बल्कि कई देशों को निर्यात भी किया।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोपाल टंडन के प्रचार के लिए राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सत्यपाल जी महाराज भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि गोपाल टंडन यही से विधायक रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया यह मुझसे बेहतर यहाँ की जनता जानती है। यह मेरा संसदीय क्षेत्र है। यहाँ के विकास के लिए जिस भी मद से काम हुआ उसमे गोपाल टंडन का पूरा सहयोग है। नेता काम करे न करे अलग बात है, लेकिन जनता से मिले यह बड़ी बात है। गोपाल टंडन में यह खूबी है। इसी के साथ रक्षा मंत्री में गोपाल टंडन को भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील की।

यूपी बिहार के लोगों को पंजाब से खदेड़ने की बात पर प्रियंका ताली बजा रही थीं रक्षामंत्री ने कहा कि एक दिन पहले मैं पंजाब में था। वहाँ के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बुलाने पर गया था। वहाँ के मुख्यमंत्री चन्नी भाषण में कह रहे थे कि यूपी, बिहार वालों को पंजाब से खदेड़ दूंगा, और प्रियंका गांधी उनके इस भाषण पर ताली बजा रही थी। राजनाथ सिंह ने सबसे ज्यादा राहुल और प्रियंका को ही आड़े हाथों लिया।

कहा कि शर्म की बात है कि देश का इतिहास पढ़े बिना राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर दी। कहा कि गलवान घाटी में हुई झड़प में चीन के कम और भारत के ज्यादा सैनिक मारे गए। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती कराने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। पाकिस्तान के कश्मीर पर कब्जा करने के समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भूख और भय से मुक्ति दिलाए सच्चा समाजवादी वो होता है। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करके गरीबों का पेट भरने का काम किया है।

80 करोड़ परिवारों को दो वक्त का राशन मुफ्त दिया जा रहा है। 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी जो आज 21 लाख करोड़ तक पहुँच गयी। यूपी के विकास और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का जिक्र उनके भाषण में एक बार भी नहीं आया। उत्तर प्रदेश में विकास के मुद्दे पर उन्होंने बोला कि रक्षा के क्षेत्र में भारत के साथ यूपी भी आगे बढ़ रहा है। इसका उदाहरण डिफेंस कॉरिडोर है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी मिशाइल अब यूपी में बनेगी जिसका शिलान्यास मैंने कुछ दिनों पहले ही यूपी में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *