श्री राम जन्मभूमि के दर्शन अवधि में हुआ बदलाव, सुबह 07 से 12 बजे तक व दोपहर 02 से 07 बजे तक में मिलेगा प्रवेश
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्री रामलला का दर्शन प्राप्त हो सके। इसके लिए दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। 3 अगस्त से सुबह 1 घंटे और सायंकाल एक घंटे दर्शन समय में बढ़ोतरी की गई है। यानि कि पहले प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन होते थे। 3 अगस्त से प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रामलला के दर्शन होंगे। वहीं दूसरी पाली में रामलला के 2 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शन होते थे। अब दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।अयोध्या में सावन झूला मेला का आयोजन किया जा रहा है। और भगवान के इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। लेकिन राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा के कारण एक निश्चित समय में दर्शन कराए जाने की योजना चल रही है। जिसके कारण सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्राप्त नही हो पा रहा है। जिसको देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन समय में बढ़ोतरी किया है। अब 2 घण्टे और अधिक समय श्रद्धालु श्री रामलला का दर्शन कर सकेंगे।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या आने वाली सभी श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन प्राप्त हो सके इसके लिए दर्शन अवधि में समय को बाहर गया है अब सुबह 1 घंटे और दूसरी पाली में भी 1 घंटे अतिरिक्त समय में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन प्राप्त हो सकेगा ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और श्रद्धालुओं व भक्तों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ या तय किया गया है वही का किया समय सिर्फ मेले तक के लिए ही लागू रहेगा।